संदेश

शुभ कर्म पूर्वाभिमुख होकर क्यों किए जाते हैं ?

चित्र
सूर्योदय पूर्व दिशा में होता है और उदित होते सूर्य की किरणों का मानव पर प्रभाव निश्चय ही पड़ता है । इसका वैज्ञानिक महत्व भी है । अर्थवेद ( 17/1/30 ) में कहा गया है कि उद्यन्त्सूर्योनुदतां मृत्युपाशान्। अर्थात् उदित होते सूर्य में मृत्यु के सभी कारणों विकारादि को नष्ट करने की क्षमता है ।  अथर्ववेद ( 5/30/15 ) में आया है कि सूर्यस्त्वाधिपतिर्मृत्यो रुदायच्छतु रश्मिभिः । अर्थात् मृत्यु के पाश को काटने के लिए सूर्य के प्रकाश से सम्पर्क बनाओ । अथर्ववेद ( 8/14 ) में आया है कि मृत्योः पड्वीशं अवमुंचमानः । माच्छित्था आत्माल्लोकादग्नेः सूर्यस्य संदृशः ।। अर्थात् सूर्य  के प्रकाश में रहना अमृतलोक में रहने के समान है । सूर्य को साक्षात् नारायण का प्रतीक माना गया है । सूर्य ही ब्रह्मा के समान एकमात्र ऐसे देव हैं , जिनके पूजन - अर्चन का प्रत्यक्ष फल प्राप्त होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं । सूर्योपनिषद् के अनुसार सभी देव , गन्धर्व एवं ऋषि - मुनि सूर्य की किरणों में निवास करते हैं । समस्त पुण्य , सत्य और सदाचार में सूर्य का ही अंश माना गया है । इसी कारण सूर्य की किरणों और उनके प्रभाव...

गंगा नदी अति पावन क्यों हैं ?

चित्र
नमस्कार मित्रों ,                         मैं जितेन्द्र सकलानी एक बार पुन: प्रस्तुत हुआ हूँ आप लोगो के समक्ष अपने नए ब्लॉग के साथ अपने धर्मग्रंथो पर आधारित कुछ बताये गए  वाक्य, अथवा नियमो के विषय में कुछ जानकरी लेकर.... आपने अपने बड़े बुजुर्गों को कई बार कहते सुना होगा की वह किसी पवित्र तीर्थ में जाकर गंगा स्नान करके आना चाहते है या अन्य जगह आपको सुनने को मिला होगा की गंगा नदी बड़ी ही पावन नदी हैं क्यूँ की गंगा नदी को भारत वर्ष में ही नहीं अपितु समस्त संसार में बड़ा ही पवित्र मन गया हैं परन्तु क्या आपने कभी सोचा है की ऐसा क्यूँ ? तो आपके इस प्रश्न का उत्तर लेकर मैं पुन: प्रस्तुत हुआ हूँ अपने ब्लॉग के माध्यम से      भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता में कहा है कि स्रोतसामस्मि जाह्नवी अर्थात् जल स्रोतों में मैं ही जाह्नवी ( गंगा ) हूँ । इस प्रकार गंगा श्रीहरि का ही एक स्वरूप है ।     शास्त्रों में कहा गया है कि-  औषधि : जाह्नवी तोयं वैद्यो नारायणो हरि .  अर्थात् समस्त आध्यात्मिक रो...

हनुमान जी को सिन्दूर क्यों चढाते हैं ?

चित्र
नमस्कार मित्रों ,                         मैं जितेन्द्र सकलानी एक बार पुन: प्रस्तुत हुआ हूँ आप लोगो के समक्ष अपने नए ब्लॉग के साथ अपने धर्मग्रंथो पर आधारित कुछ बताये गए  वाक्य, अथवा नियमो के विषय में कुछ जानकरी लेकर.... आप में से बहुत से लोग हनुमान बाबा को चोला चढ़ाने जरूर जाते हैं परंतु क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है?  ऐसी किस घटना से इसका संबंध हो सकता है जिसके कारण हनुमान जी को सिंदूर इतना प्रिय हो गया?  आपके इन्हीं प्रश्नों का उत्तर लेकर आज मैं आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत हुआ हूं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से तो आइए जानते हैं- अद्भुत रामायण में वर्णित एक कथा के अनुसार मंगलवार के दिन प्रातः हनुमान जी को भूख लगने पर वे माता सीता के निकट पहुंचे तो माता की मांग में सिन्दूर देखकर उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ और वे पूछने लगे कि हे माता ! आपने अपनी मांग में यह कौन सा लाल द्रव्य लगाया है ? तब सीताजी ने कहा , " पुत्र ! मांग में लगा हुआ यह लाल द्रव्य सुहागिन स्त्रियों का प्रतीक , मंगल सूच...

तिलक क्यों लगाते है ?

चित्र
तिलक , त्रिपुंड्र , टीका और बिंदिया आदि का सम्बन्ध मस्तिष्क से है । इसीलिए तिलकादि मस्तक ( ललाट ) के मध्य भाग में लगाएं जाते हैं । कठोपनिषद् में तिलक लगाने के सम्बन्ध में बताया गया है कि मस्तक के ठीक मध्य एक प्रमुख नाड़ी सुषुम्ना है ।         इसी नाड़ी से ऊर्ध्वगतीय मोक्ष मार्ग निकलता है । अन्य नाड़ियां निकलने के बाद प्राय : शरीर में चारों ओर फैल जाती हैं , जबकि सुषुम्ना का मार्ग ऊर्ध्व की ओर ही रहता है । प्रत्येक व्यक्ति के मस्तक पर सुषुम्ना नाड़ी का ऊर्ध्व भाग एक गहरी रेखा के रूप में दिखाई देता है । सुषुम्ना नाड़ी को केंद्र में मानकर ही भृकुटि और ललाट के मध्य भाग में तिलक लगाया जाता है । तिलक किए बिना स्नान , होम , तप , देव - पूजन , पितृकर्म और दान आदि पुण्य कर्मों का फल भी व्यर्थ हो जाता है ।    ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मपर्व के 26 वें श्लोक में  कहा गया है-  स्नानं दानं तपो होमो देवतां पितृकार्ये च ।  तत्सर्वं निष्फलं याति ललाटे तिलकं विना ।  ब्राह्मणास्तिलकं कृत्वा कुर्यात् संध्यान् तर्पयम् ॥   स्कंद पुराण में तो यह भी बताय...

प्राणायाम आज के समय में आवश्यक क्यों है ?

चित्र
प्राणायाम के अभ्यास प्राणायाम अष्टांग योग का एक महत्त्वपूर्ण अंग है जिसका शाब्दिक अर्थ है - प्राणों का आयाम । महर्षि पतंजलि के मतानुसार - तस्मिन् सति श्वास - प्रश्वासयोर्गतिर्विच्छेदः प्राणायामः         अर्थात् श्वास - प्रश्वास की गति का विच्छेद करके प्राणवायु को सीने में भरने , भीतर रोककर रखने और उसे बाहर छोड़ने का नियमन करने की क्रिया को प्राणायाम कहते हैं ।  शास्त्रकार प्राणायाम की महिमा इस प्रकार लिखते हैं - दह्यन्ते ध्यायमानानां धातूनां हि यथा मलाः ।  तथेन्द्रियाणां दह्यन्ते दोषाः प्राणस्य निग्रहात् ॥  अर्थात् जैसे अग्नि से तपाए हुए स्वर्ण , रजत आदि धातुओं के मल दूर हो जाते हैं , वैसे ही प्राणायाम के अनुष्ठान से इंद्रियों में आ गए दोष , विकार आदि नष्ट जाते हैं और केवल इंद्रियों के ही नहीं , बल्कि देह , प्राण , मन के विकार भी नष्ट जाते हैं तथा ये सब साधक के वश में हो जाते हैं ।  योग दर्शन के अनुसार ततः क्षीयते प्रकाशावरणम् -2 / 52   प्राणायाम के अभ्यास से विवेक ( ज्ञान ) रूपी प्रकाश पर पड़ा अज्ञानरूपी आवरण हट जाता है । योगचूड़ाम...

पारद शिवलिंग के पूजन - दर्शन का महत्व क्यों ?

चित्र
पारद अर्थात् पारा शिव के वीर्य ( शुक्र ) से उत्पन्न माना गया है । इसीलिए शास्त्रों में इसे साक्षात् शिव - स्वरूप माना गया है और इसकी महिमा गाई गई है ।   वाग्भट्ट के विचारानुसार जो कोई पारद शिवलिंग का श्रद्धा - भक्तिपूर्वक पूजन करता है , उसे तीनों लोकों के शिवलिंगों के पूजन का फल मिलता है । इसके दर्शनमात्र से सैकड़ों अश्वमेध यज्ञ , करोड़ों गोदान एवं हजारों स्वर्ण मुद्राओं के दान का फल मिलता है । जिस घर में नित्य विधिवत् पारद शिवलिंग का पूजन होता है , वहां सुख - समृद्धि रहती है । ऋद्धि - सिद्धि वहां वास करती हैं और साक्षात् शिव वहां विराजते हैं ।  शिव महापुराण में भगवान शिव कहते हैं - लिंगकोटि सहस्रस्य यत्फलं सम्यर्चनात् ।  तत्फलं कोटिगुणितं रसलिंगार्चनाद् भवेत् ।।  ब्रह्महत्या सहस्राणि गौहत्यायाः शतानि च ।  तत्क्षणद्विलयं यान्ति रसलिंगस्य दर्शनात् ।  स्पर्शनात्प्राप्यत मुक्तिरिति सत्यं शिवोदितम् ।।  अर्थात् करोड़ों शिवलिंगों के पूजन से जिस फल की उपलब्धि होती है , उससे भी करोड़ गुना फल की प्राप्ति पारद शिवलिंग के पूजन और दर्शन से होती है । इसके दर्शन -...

शालिग्राम पूजन क्यों किया जाता है ?

चित्र
शालिग्राम नेपाल में गंडकी नदी के तल में पाया जाने वाला काले रंग का एक पत्थर है । यह चिकना और अण्डाकार होता है । इस पर शंख , चक्र , गदा अथवा पद्म बने होते हैं । कुछ शालग्राम पत्थर के ऊपर सफेद रंग की चक्राकार धारियां होती है । भगवान विष्णु के रूप में इसकी पूजा की जाती है ।  स्कंदपुराण के कार्तिक माहात्म्य में शालिग्राम के महत्त्व का वर्णन स्वयं शिव ने किया है । प्रत्येक कार्तिक मास की द्वादशी को महिलाएं तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराती हैं और नवीन वस्त्र एवं जनेऊ अर्पित करती हैं । हिन्दू परिवारों में तुलसी और शालिग्राम के विवाह के बाद ही विवाहोत्सव आरम्भ होते हैं ।  ' पुराणों के अनुसार जिस घर शालग्राम न हो , वह घर श्मशान होता है ।  पद्मपुराण में कहा गया है कि जिस घर में शालिग्राम शिला रहती है , वह घर तीर्थी से भी अधिक श्रेष्ठ है । इसके दर्शन मात्र से ब्रह्महत्या दोष का निवारण होता है । पुराणों के अनुसार शालिग्राम की शिला की उपासना से चारों वेदों के पढ़ने और तपस्या का फल मिलता है । जो व्यक्ति नियमित रूप से शालिग्राम शिला का जल से अभिषेक करता है , वह सम्पूर्ण दान के प...