क्या आप जानते हैं शौच - काल में कान पर जनेऊ क्यों लपेटते हैं ?
शौच - काल में जनेऊ ( यज्ञोपवीत ) कान पर लपेटने के सम्बन्ध में - मनुस्मृति ( 1 / 92 ) में कहा गया है ऊर्ध्व नाभेर्मेध्यतरः पुरुषः परिकीर्तितः । तस्मान्मेध्यतमं त्वस्य मुखमक्तं स्वयम्भुवा । । अर्थात पुरुष के शरीर की नाभि से ऊपर का भाग पवित्र और नाभि से नीचे का भाग अपवित्र होता है । नाभि से नीचे का भाग मल - मूत्र धारक होने के कारण शौच काल में अपवित्र होता है । इसी कारण शौच - काल में पवित्र जनेऊ को कान पर लपेटकर रखा जाता है । अह्निककारिका में कहा गया है-- मूत्रे तु दक्षिणे कर्णे पुरीषे वामकर्णके । उपवीतं सदाधार्य मैथुनेतूंपवीतिवत् । । अर्थात् मूत्र विसर्जन करते समय यज्ञोपवीत दाएं कान पर और शौच - काल में बाएं कान पर लपेटना चाहिए । लेकिन मैथुन काल में जनेऊ को जैसे सदा पहनते हैं , वैसे ही पहनना चाहिए । कूर्म पुराण ( 13 / 34 ) में कहा गया है - निधाय दक्षिणे कर्णे ब्रह्मसूत्रमुदड्मुखः । अघ्नीकुर्याच्छकृन्मूत्रं रात्रे चेद दक्षिणामुखः । । अर्थात् दाएं कान पर जनेक लपेटकर दिन में उत्तराभिमुख होकर और रात में...