2022 में लगने वाला महा कुम्भ मेला 2021 में ही क्यों लग रहा है ?
नमस्कार मित्रों , मैं जितेन्द्र सकलानी एक बार पुन: प्रस्तुत हुआ हूँ आप लोगो के समक्ष अपने नए ब्लॉग के साथ अपने धर्मग्रंथो पर आधारित कुछ बताये गए वाक्य, अथवा नियमो के विषय में कुछ जानकरी लेकर.... बहुत से लोगो द्वारा मुझ से यह प्रश्न किया जा रहा था की इस बार हरिद्वार में लगने वाला महा कुम्भ मेला 2022 के बजाए 2021 को ही क्यों लग रहा है ? अब सर्वप्रथम तो उन लोगों को जिन्हें यह नहीं पता की कुम्भ मेला होता क्या है मैं उन्हें बताना चाहूँगा की आखिर कुम्भ है क्या ? हमारे धार्मिक धर्म ग्रंथो के अनुसार बताया गया है की जब देवताओं और दानवों के मध्य समुद्र मंथन हुआ तो समुद्र से नाना प्रकार के रत्न सहित हलाहल विष भी निकला जिसका भगवान शंकर ने पान किया देवी देवताओं सहित दानवों की भी प्राण रक्षा की और अंत में उसी समुद्र की गहराइयों से अमृत का एक कलश भी निकला असुरों से उस अमृत को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहनी अवतार भी ग्रहण किया था अंत में दानवों को जब यह पता चला की य...