जानिये सनातन धर्म के अनुसार पूजन विधि में छुपे रहस्य
नमस्कार मित्रों , मैं जितेन्द्र सकलानी एक बार पुन: प्रस्तुत हुआ हूँ आप लोगो के समक्ष अपने नए ब्लॉग के साथ अपने धर्मग्रंथो पर आधारित बताये गए कुछ वाक्यों अथवा नियमों के विषय में कुछ जानकरी लेकर.... वैसे तो हम सभी अपने घर में किसी न किसी तरह से पूजा पाठ इत्यदि करते एवं करवाते ही रहते हैं परन्तु क्या आपने कभी सोचा है की हम भगवान के पूजन में जिन भी सामग्रियों का प्रयोग कर रहे हैं वास्तविकता में उसका क्या महत्व है ? जब भी कभी ब्राह्मण देवता हमारे घर आकर किसी विशेष अनुष्ठान को संपन्न कराते हैं तो उस प्रक्रिया में होने वाले पूजन का क्या महत्व है ? और आखिर क्यों किया जाता है निम्नलिखित विधि से ही भगवान का पूजन ? देवपूजन में प्रयुक्त विधि क्रमश: है - ध्यान, अवाहन, स्थापन , प्रतिष्ठापन , { पाद्य -अर्घ्य-आचमन-स्नान } दूध, दही ,घी ,शहद , शक्कर , पंचामृत , गंधोदक , शुद्धोदक , वस्त्र ,उपवस्त्र , जनेऊ , चन्दन ,रोली , अक्षत , पुष्...