संदेश

Why is Shaligram worshiped? लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शालिग्राम पूजन क्यों किया जाता है ?

चित्र
शालिग्राम नेपाल में गंडकी नदी के तल में पाया जाने वाला काले रंग का एक पत्थर है । यह चिकना और अण्डाकार होता है । इस पर शंख , चक्र , गदा अथवा पद्म बने होते हैं । कुछ शालग्राम पत्थर के ऊपर सफेद रंग की चक्राकार धारियां होती है । भगवान विष्णु के रूप में इसकी पूजा की जाती है ।  स्कंदपुराण के कार्तिक माहात्म्य में शालिग्राम के महत्त्व का वर्णन स्वयं शिव ने किया है । प्रत्येक कार्तिक मास की द्वादशी को महिलाएं तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराती हैं और नवीन वस्त्र एवं जनेऊ अर्पित करती हैं । हिन्दू परिवारों में तुलसी और शालिग्राम के विवाह के बाद ही विवाहोत्सव आरम्भ होते हैं ।  ' पुराणों के अनुसार जिस घर शालग्राम न हो , वह घर श्मशान होता है ।  पद्मपुराण में कहा गया है कि जिस घर में शालिग्राम शिला रहती है , वह घर तीर्थी से भी अधिक श्रेष्ठ है । इसके दर्शन मात्र से ब्रह्महत्या दोष का निवारण होता है । पुराणों के अनुसार शालिग्राम की शिला की उपासना से चारों वेदों के पढ़ने और तपस्या का फल मिलता है । जो व्यक्ति नियमित रूप से शालिग्राम शिला का जल से अभिषेक करता है , वह सम्पूर्ण दान के प...