संदेश

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस ग्रह के निमित्त नगों के अभाव में कौन सी प्रामाणिक जड़िया धारण करनी चाहिए।

चित्र
औषध | जड़ियां जड़ियों या वनस्पतियों की जड़ों को धारण करना रत्न धारण करने के समान ही लाभ देता है । किन्तु इन्हें विधिवत् श्रद्धापूर्वक तथा पवित्र होकर धारण करना चाहिए । इन नियमों की चर्चा हम आगे करेंगे । पहले किस ग्रह से किस वनस्पति का सम्बन्ध है यह जान लें 1 . सूर्य - बेल की जड़ या बेंत की जड़ । 2 . चन्द्र - खिरनी की जड़ । 3 . मंगल - अनन्त की जड़ या नाग जिह्वा । 4 . बुध - वरधारा की जड़ । 5 . बृहस्पति - केले की जड़ । 6 . शुक्र - अरंडी या सरपोंखा की जड़ । 7. शनि - बिच्छू - बूटी की जड़ । 8 . राहु - सफेद चन्दन की जड़ । 9 . केतु - अश्वगंध की जड़ । 10 . नवग्रह पीड़ा में - काले धतूरे की जड़ । कब लाएं ? इन समस्त जड़ों को रवि पुष्ययोग में लाना चाहिए । यदि ऐसा संभव न हो पाए तो जिस ग्रह से सम्बन्धित जड़ को ला रहे हैं उसी ग्रह से सम्बन्धित दिन में लाएं । नवग्रह शांति के लिए जड़ लानी हो तो उसका दिन मंगलवार ही होगा । राहु व केतु के लिए शनि या बुधवार ही होगा । निमंत्रण विधिः जिस वनस्पति की जड़ को उखाड़ना हो उसे एक दिन पूर्व स्नानादि से पवित्र होकर शुद्ध मन से सन...

जानिए केतु के रत्न लहसुनिया की विशेषताएं।

चित्र
केतु - लहसुनिया स्वरूप व परिचयः केतु का रत्न लहसुनिया है । इसे भारत के साहित्य में वैदूर्य , विदुररत्न , राष्ट्रक तथा बिडालाक्ष आदि नामों से पुकारा गया है । इस रत्न की चमक बिल्ली की आंख की भांति होती है । अतः इसे आंग्ल भाषा में CAT ' S EYE भी कहा जाता है । इस रत्न के मध्य एक चलती - फिरती रेखा या सूत भी बिल्ली की आंख की भाति होती है । अतः इसे ' सूत्रमणि ' भी कहा जाता है । यदि यह सूत न हो तो उस रन को । लहसुनिया न कहकर कर्केत कहते हैं । इसका रंग पीली हरी आभा वाला होता है । भूरा रंग लिया हुआ लहसुनिया भी होता है । पीला लहसुनिया जिसमें सीधी सफेद रेखा पड़ी है उत्तम माना गया है । 2½ सूत पड़ा लहसुनिया ( जो अतिदुर्लभ है ) सर्वश्रेष्ठ माना गया है । बिन्दुओं / धब्बों वाला , कांतिहीन , जाले वाला या खंडित लहसुनिया दोष युक्त होता है । अतः यह धारणीय नहीं है । गुण व लाभ: लहसुनिया धारण करने से हैजा , मधुमेह , विशुचिका आदि तथा श्वेतप्रदर के रोग नष्ट होते हैं । भ्रमरोग तथा पैरालाइसिस में भी पहनना लाभप्रद होता है । परीक्षाः अपने सफेद या चांदी जैसे रंग के सूत के कारण यह बांस के ...

जानिए राहु के रत्न गोमेद की विशेषताएं।

चित्र
राहु - गोमेद स्वरूप व परिचयः राह का रत्न गोमेद है । गोमेद को भारतीय साहित्य में गोमेदक , बाहुरत्न , भीष्म रत्न आदि नामों से पुकारा गया है । आंग्ल भाषा में इसे ( CINNAMON STONE या HESSONITE ) कहते हैं , क्योंकि इसका रंग दालचीनी जैसा होता है । कुछ  विद्वान इसे ‘ जिरकोन ' भी कहते हैं । यह गाय के मेद के ( गोरोचन ) समान , गौमूत्र के समान अथवा शहद के समान रंग वाला , चमकीला , चिकना व कुछ भारी रत्न होता है । उत्तम गोमेद गोमूत्र के रंग व जल के समान आभा देने वाला होता है । गोमेद प्राय: चांदी में ही पहना जाता है । गुण व लाभः गोमेद कफ व पित्त का नाशक , पाण्डुरोग तथा तपेदिक का नाश करने वाला , विष प्रभाव को कम करने वाला रत्न है । गोमेद के साथ माणिक , मूंगा व पुखराज निषिद्ध हैं ।  परीक्षा व उपरत्नः असली गोमेद को यदि गौमूत्र में 24 घण्टे भिगोकर रखें तो गाय के मूत्र का रंग बदल जाता है । लकड़ी के बुरादे पर घिसने से गोमेद की चमक और बढ़ जाती है । गोमेद का उपरत्न तुर्सावा / ऋतुरत्न है । धारण - विधिः धारण - विधि पूर्ववत है , किन्तु इसे शनिवार या बुधवार को , शनि या बुध की होरा में...

जानिए शनि ग्रह के रत्न नीलम की विशेषताएं

चित्र
शनि - नीलम स्वरूप व परिचयः शनि का रत्न नीलम है । अतः इसे शौरीरत्न भी कहते हैं । भारतीय वाङमय में नीलम को नीलमणि , नील , नीलाश्म या इन्द्रनील कहा गया है । आंग्ल भाषा में इसको BLUE SAPPHIRE कहते हैं । कछ लोग केवल ‘ सैफायर ' भी कहते हैं । यह प्रायः रॉयल ब्लू या हलके वायोलेट कलर में होता है । इनके अतिरिक्त नीलम का किसी और रंग का होना या पतीत होना नीलम का दोष है । कश्मीर में पाडर की खान का नीलम सर्वोत्तम माना जाता है । इसे ' मयुरनील ' भी कहते हैं , क्योंकि इसका रंग मोर की गर्दन से मिलता है । कहीं - कहीं लाल रंग की चमक वाला नीलम भी मिलता है । इसे ‘ खूनी नीलम ' कहते हैं । यह निम्न कोटि का रत्न है । सफेद झलक वाला नीलम ' ब्राह्मण , पीली झलक वाला शूद्र माना गया है । नीलम एक कांतिवान , चिकना व पारदर्शी रत्न है जो बिजली के प्रकाश में भी अपना रंग नहीं बदलता । नीलम की गिनती माणिक्य की भांति महारत्नों में होती है । नीलम में जाल या डोरा पड़ा हो तो उसे त्याग देना चाहिए । नीलम सदैव निर्दोष पहनना चाहिए । दोषयुक्त नीलम विभिन्न उपद्रव खड़े करता है तथा देश से निष्कासन व दरिद्रता...

जानिए शुक्र ग्रह के रत्न हीरे की विशेषताएं।

चित्र
शुक्र - हीरा  स्वरूप व परिचयः  शुक्र ग्रह का रत्न हीरा है । हीरे को संस्कृत में हीरक या वज्र कहते हैं । भारतीय साहित्य में इसे अभेद्य , सायक आदि नामों से भी पुकारा गया है । आंग्ल भाषा में हीरे के लिए DIAMOND शब्द प्रयुक्त होता है । यवनों में इसे ‘ अल्माज ' भी कहते हैं । जैसा कि सभी जानते हैं कि यह समस्त रत्नों में अति कठोर तथा कार्बन का अपरूप है ( हीरे को हीरा ही काट सकता है , यह इसकी कठोरता का सही उदाहरण है । ) पौराणिक संदर्भ में हीरे की उत्पत्ति बलि दैत्य की अस्थियों से हुई है । ( दांत से मोती , रक्त से माणिक , पित्त से पन्ना , आंख से नीलम , रज से वैदूर्प , नाखून से गोमेद , मांस से मूंगा , चर्म से पुखराज आदि उत्पन्न हुए हैं । वस्तुतः रत्न पृथ्वी के विकार ही हैं । ) हीरा बहुमूल्य , पारदर्शक , कठोर , अति चमकदार , निर्मल , चिकना , सुन्दर , सूर्य किरणों का प्रसारक तथा वर्णहीन होता है तथापि कुछ हीरों में सफेद , लाल , पीली , काली , झांई भी होती है । ( रत्न - वर्ण जाति के हिसाब से ये क्रमशः ब्राह्मण , क्षत्रिय , वैश्य व शूद्र जाति के हीरे होते हैं । वैसे हीरे के तीन भेद पुरुष...

जानिए किन-किन राशियों पर पड़ेगा चंद्रग्रहण का कैसा प्रभाव!

चित्र
भूमण्डलीय खग्रास चंद्रग्रहण यह चंद्रग्रहण आषाढ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, शुक्रवार, दि०16/17 जुलाई 2019 को खण्डग्रास रूप में भारत में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार समयानुसार यह ग्रहण 16 जुलाई 2019 को रात्रि 1:37 से रात्रि 4:32 बजे के मध्य दिखाई देगा । इस ग्रहण का सूतक दिनांक 16/07/2019 को शाम 4:37 बजे से प्रारम्भ होगा । चन्द्रग्रहण का सुतक ग्रहण के स्पर्श समय से 9 घंटे पहले लगता है । ग्रहण के सूतक में बच्चों को, वृद्ध और अस्वस्थ्यजनों को छोड़कर शेष को भोजन - शयन आदि नहीं करना चाहिए ।  ग्रहण स्पर्श - 1:37 बजे रात्रि  ग्रहण मध्य 3:05 बजे रात्रि  ग्रहण मोक्ष - 4:32 बजे रात्रि  ( पूर्णकाल - 2 घंटा / 55 मिनट ) ग्रहण फल- यह चंद्रग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार दि० 16 जुलाई 2019 उत्तराषाढा नक्षत्र के धनुरातिगत चन्द्रमा में घटित होगा । सांसारिक फल आषाढ़ मास में चंद्र ग्रहण होने से- वर्षा की स्थिति विकट रहती है । कहीं अति वर्षा व कहीं साधारण वर्षा होने से अन्न उत्पादन में कमी होती है । किसी क्षेत्र विशेष में किसी रोग विशेष का प्रकोप बढ़ने का भय , जन -...

जानिए बृहस्पति के नग पुखराज की विशेषताएं।

चित्र
बृहस्पति-  पुखराज परिचय स्वरूपः बृहस्पति का रत्न पुखराज है । पुखराज को भारतीय ग्रन्थों में पीतमणि , पुष्पराज व जीवरत्न आदि नामों से सम्बोधित किया गया है । आंग्ल भाषा में पुखराज को YELLOW SAPPHIRE कहा जाता है । बहुत से लोग इसे TOPAZ के नाम से भी पुकारते हैं , यह स्वच्छ , पीला व हलकी सफेद कांति वाला पारदर्शी रत्न है । पीतकर्णिकार पुष्प के रंग का पुखराज जो कसौटी पर घिसने के बाद और भी चमकता है सर्वोत्तम कहा गया है । शुद्ध पुखराज रंगहीन होता है , उसको WITLS SAPPHIRI कहा जाता है । बर्मा के पुखराज श्रेष्ठ माने गए हैं । पुखराज में पीले रंग में भी विभिन्न भेद हैं कन्हेर के फूल की भांति , अम्लताज़ के फूल की भाति , सरसों के फूल की भाति , अमलताज के फूल की रंग की भाति सरसों के फूल की भांति, मलमल के रंग की भांति, केसर की बूटी के रंग की भाति आदि विभिन्न रंग इसके कहे गए हैं । इसको स्वर्ण में धारण किया जाता है । गुण व लाभः पुखराज मन को प्रसन्न करता है तथा बहुत से रोगों को दूर करता है । आधा सीसी का दर्द , इन्फ्लूएंजा , कनपड़े आदि में पुखराज धारण करना लाभकारी है । पुखराज से उत्साह बढ़ता...