संदेश

क्या आप जानते हैं मुंडन संस्कार क्यों किया जाता है?

चित्र
ऐसी मान्यता है कि मुण्डन संस्कार से शिशु का मस्तिष्क और बुद्धि दोनों ही पुष्ट होते हैं और गर्भवास के मलिन संस्कारों से उसे मुक्ति मिलती है । इस संस्कार में सिर के बाल पहली बार उतारे जाते हैं । शिशु जब एक या तीन वर्ष का हो जाए तो उसका मुण्डन संस्कार कराया जाता है । कुल परम्परा के अनुसार पांचवें या सातवें वर्ष में भी मुण्डन संस्कार कराने का विधान है । आश्वलायन गृह्यसूत्र ( 1 / 17 / 2 ) के अनुसार-- तेन ते आयुषे वपामि सुश्ललोकाय स्वस्तये ।  अर्थात् मुण्डन संस्कार करने से शिशु की आयु वृद्धि होती है और वह सुन्दर व कल्याणकारी कार्यों की ओर प्रवृत्त होता है । यजुर्वेद ( 3 / 63 ) में मुण्डन या चूडाकर्म संस्कार का उल्लेख करते हुए कहा गया है निवर्तयाम्यायुषेऽन्नाद्याय प्रजननाय । रायस्पोषाय सुप्रजास्त्वाय सुवीर्याय ॥ अर्थात् हे शिशु ! मैं तेरी आयु - वृद्धि के लिए , तुझे अन्न ग्रहण करने में समर्थ बनाने के लिए , उत्पादन क्षमता प्रदान करने के लिए , ऐश्वर्य वृद्धि के लिए , सुन्दर सन्तान प्राप्ति के लिए , बल एवं पराक्रम प्राप्त करने के योग्य बनाने के लिए तेरा मुण्डन संस्कार ...

जानिए क्यों किया जाता है अन्नप्राशन संस्कार ?

चित्र
अन्नप्राशन संस्कार के बारे में कहा गया है-- अन्नाशनान्मातगर्भे मलाशाद्यपि शुद्धयति ।  अर्थात् माता के गर्भ में रहते समय शिशु में मलिन भोजन के शुद्धिकरण और शुद्ध भोजन कराने की प्रक्रिया का प्रचलन प्राचीन काल से है जो एक संस्कार के रूप में किया जाता है उसे ही   अन्नप्राशन संस्कार कहते हैं । जब ' शिशु छ: - सात माह का हो चुका होता है , उस समय तक उसकी क्रिया प्रबल हो जाती है । दांत भी निकलने लगते हैं । इस अवस्था में शिशु जिस प्रकार का अन्न खाता है , उसी के अनुरूप उसका तन - मन बनता है ।   छांदोग्य उपनिषद् 7 / 26 / 2   में कहा गया है---  आहारशुद्धौ सत्त्वशुद्धिः । अर्थात् शुद्ध आहार के सेवन से शरीर में सत्व गुणों की वृद्धि होती है ।  शास्त्रों के अनुसार बालक का  ६-८-१०-१२वें  मास में तथा बालिका का ५-७-९वें मास में अन्नप्राशन करना चाहिये  !  शास्त्रों के अनुसार अन्नप्राशन संस्कार में शुभ मुहर्त में जौ और चावल बनाकर देवताओं को अर्पण करके माता - पिता चांदी की चम्मच से शिशु को चटाते हैं ! इसके साथ ही अथर्ववेद 8 / 2...

क्यों किया जाता है निष्क्रमण संस्कार ? निष्क्रमण संस्कार का उद्देश्य क्या है ?

चित्र
शिशु को जब पहली बार घर से बाहर ले जाया जाता है , उस समय सम्पन्न होने वाला कर्म विशेष निष्क्रमण संस्कार कहलाता है ।  इस सम्बन्ध में कहा गया है कि निष्क्रमणादायुषो वृद्धिरप्युद्दिष्टा मनीषिभिः । अर्थात् निष्क्रमण संस्कार का ध्येय शिशु को स्वास्थ्य और आयुवृद्धि कराना माना गया है । इस संदर्भ में अथर्ववेद के श्लोक 8 / 2 / 14 में कहा गया है-- शिवे तेस्तां द्यावापृथिवी असंतापे अभिश्रियौ ।  शं ते सूर्य आतप तुशं वातो वातु ते हदे ।  शिवा अभिक्षरन्तु त्वापो दिव्याः पयस्वतीः । । अर्थात् हे शिशु ! तुम्हारे निष्क्रमण के समय ध्युलोक और पृथ्वी लोक सुखद शोभास्पद और कल्याणकारी हों । सूर्य तुम्हारे लिए कल्याणकारी आलोक प्रदान करे । तुम्हारे हृदय में स्वच्छ कल्याणकारी वायु का संचरण हो । दिव्य जल वाली पावन गंगा - यमुना आदि नदियां तुम्हारे लिए निर्मल एवं स्वादिष्ट जल वहन करने वाली हों ।

जानिए हिन्दुओं में नामकरण संस्कार क्यों किया जाता है। ?

चित्र
नामकरण संस्कार के संदर्भ में  स्मृति   संग्रह में लिखा है- आयुर्वचौऽभिवृद्धिश्च सिद्भिर्व्यवहतेस्तथा ।  नामकर्मफलं त्वेतत समद्दिष्ट मनीषिभिः । ।    अर्थात्   नामकरण संस्कार से आयु व तेज की वृद्धि होती है । व्यक्ति का लौकिक व्यवहार में अपना अलग ही अस्तित्व होता है । नामकरण के सम्बन्ध में अलग - अलग जगहों पर समय की भिन्नताए रही हैं । पराशर गृह्यसूत्र के अनुसार दशम्यामुत्थाप्य पिता नाम करोति । जन्म के दसवें दिन सूतिका का शुद्धिकरण यज्ञ कराने के बाद नामकरण संस्कार किया जाता है। नामकरण एक अत्यन्त महत्वपूर्ण संस्कार है । जीवन में व्यवहार का सम्पूर्ण आधार नाम पर ही निर्भर होता है ।   नामाखिलस्य व्यवहारहेतुः शुभावहं कर्मसु भाग्यहेतुः ।  नाम्नैव कीर्ति लभेत् मनुष्यस्ततः प्रशस्तं खलु नामकर्म । ।  व्यक्ति संज्ञा का जीवन में सर्वोपरि महत्व है । प्रायः बालक का नाम सम अक्षरों में रखना चाहिये । व्यवहारिक नाम दो , चार या छः अक्षर का उत्तम होता है । यश एवं मान - प्रतिष्ठा के लिये दो अक्षर , ब्रह्मचर्य तप - पुष्टि की कामना के लिये ४...

कर्णवेधा संस्कार क्यों ?

चित्र
यह संस्कार 6 से 16 वें मास तक या विषम वर्षों में कुल की परंपरा के अनुसार उचित आयु में किया जाता है । इसे स्त्री – पुरुषों में पूर्ण स्त्रीत्व एवं पुरुषत्व की प्राप्ति के उद्देश्य से कराया जाता है । क्योंकि हमारे शास्त्रों में कर्णवेध रहित पुरुष को श्राद्ध का अधिकारी नहीं माना जाता । ब्राह्मण और वैश्य का चांदी की सुई से , शूद्र का लोहे की सुई से तथा क्षत्रिय और संपन्न पुरुषों का सोने की सुई से कर्णवेध करने का विधान है । शुभ समय में , पवित्र स्थान पर बैठकर देवताओं का पूजन करने के बाद सूर्य के सामने बालक या बालिका के कानों को निम्न मंत्र द्वारा अभिमंत्रित किया जाता है —-   भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।  स्थिरैरंगैस्तुष्टुवां सस्तनूभिर्व्यशेमहि देवहितं यदायुः । । ( यजुर्वेद  25 / 21 ) फिर बालक के दाएं कान में पहले और बाएं कान में बाद में सुई से छेद करके कुंडल पहनाएं । बालिका के पहले बाएं कान में , फिर दाएं कान में छेद करके तथा बाएं नाक में भी छेद करके आभूषण पहनाने का विधान है । मस्तिष्क के दोनों भागों को विद्युत के प्रभावों से प्रभा...

सीमन्तोन्नयन संस्कार क्यों ?

चित्र
यह संस्कार गर्भ के चौथे , छठे अथवा आठवें मास में चंद्रमा के पुरुषवाची नक्षत्र पर स्थित होने पर किया जाता है , जिसका उद्देश्य गर्भपात को रोकना है । इस समय । गर्भस्थ शिशु शिक्षण योग्य बनने लगता है । उसके मन और बुद्धि में नई चेतना - शक्ति जाग्रत होने लगती है । इस समय जो सद् संस्कार डाले जाते हैं . उनका शिशु के मन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है । इसमें कोई संदेह नहीं कि गर्भस्थ शिशु बहुत ही संवेदनशील होता है । सती मदालसा के बारे में कहा जाता है कि वह अपने बच्चे के गुण कर्म और स्वभाव की पूर्व घोषणा कर देती थी , फिर उसी प्रकार निरंतर चिंतन , क्रिया - कलाप रहन - सहन , आहार - विहार और व्यवहार करती थी , जिससे बच्चा उसी मनोभूमि में ढल जाता था , जैसा कि वह चाहती थी । भक्त प्रहलाद की माता कयाधू को देवर्षि नारद भगवद भक्ति के उपदेश दिया करते थे , जो प्रहलाद ने गर्भ में ही सुने थे । व्यासपुत्र शुकदेव ने अपनी माँ के गर्भ में सारा ज्ञान प्राप्त कर लिया था । अर्जुन ने अपनी गर्भवती पत्नी सुभद्रा को चक्रव्यूह बंधन की जो शिक्षा दी थी , वह सब गर्भस्थ शिश अभिमन्यु ने सीख ली थी । उसी शिक्षा के आधार प...

जानिए क्या होता है पुंसवन संस्कार ?

चित्र
स्त्री में गर्भ के लक्षण स्पष्ट होने पर गर्भस्थ शिशु के उचित विकास के लिए पुंसवन संस्कार किया जाता है । स्त्री के गर्भ में प्राय: तीसरे महीने से शिशु के भौतिक शरीर का निर्माण प्रारंभ हो जाता है। धर्म ग्रंथों में पुंसवन संस्कार के दो प्रमख उद्देश्य बताए गए हैं । पहला उद्देश्य पुत्र प्राप्ति और दूसरा उद्देश्य स्वस्थ , संदर तथा गुणवान संतान की प्राप्ति । पुत्र प्राप्ति के संदर्भ में स्मृति संग्रह में लिखा है – गर्भाद् भवेच्च पुंसूते पुंस्त्वस्य प्रतिपादनम् अर्थात् :- इस गर्भ से पुत्र ही उत्पन्न हो , इसलिए पुंसवन संस्कार किया जाता है । मनुस्मृति 9 / 138   में कहा गया है - पुन्नाम्नो नरकाद्यस्मात् त्रायते पितरं सुतः   अर्थात् पुम् नामक नरक से जो रक्षा करता है , उसे ' पुत्र ' कहते हैं ।  इसीलिए नरक से बचने के लिए मनुष्य पुत्र - प्राप्ति की कामना करता है । वेद - मंत्रों की अलौकिक शक्ति में विश्वास रखकर पुंसवन संस्कार करने पर स्त्री के भावप्रधान मन में पुत्रभाव का संकल्प उत्पन्न होता है । जब तीन माह का गर्भ हो तो लगातार नौ दिन तक सुबह या...