संदेश

जानिए बृहस्पति के नग पुखराज की विशेषताएं।

चित्र
बृहस्पति-  पुखराज परिचय स्वरूपः बृहस्पति का रत्न पुखराज है । पुखराज को भारतीय ग्रन्थों में पीतमणि , पुष्पराज व जीवरत्न आदि नामों से सम्बोधित किया गया है । आंग्ल भाषा में पुखराज को YELLOW SAPPHIRE कहा जाता है । बहुत से लोग इसे TOPAZ के नाम से भी पुकारते हैं , यह स्वच्छ , पीला व हलकी सफेद कांति वाला पारदर्शी रत्न है । पीतकर्णिकार पुष्प के रंग का पुखराज जो कसौटी पर घिसने के बाद और भी चमकता है सर्वोत्तम कहा गया है । शुद्ध पुखराज रंगहीन होता है , उसको WITLS SAPPHIRI कहा जाता है । बर्मा के पुखराज श्रेष्ठ माने गए हैं । पुखराज में पीले रंग में भी विभिन्न भेद हैं कन्हेर के फूल की भांति , अम्लताज़ के फूल की भाति , सरसों के फूल की भाति , अमलताज के फूल की रंग की भाति सरसों के फूल की भांति, मलमल के रंग की भांति, केसर की बूटी के रंग की भाति आदि विभिन्न रंग इसके कहे गए हैं । इसको स्वर्ण में धारण किया जाता है । गुण व लाभः पुखराज मन को प्रसन्न करता है तथा बहुत से रोगों को दूर करता है । आधा सीसी का दर्द , इन्फ्लूएंजा , कनपड़े आदि में पुखराज धारण करना लाभकारी है । पुखराज से उत्साह बढ़ता...

जानिए बुध के रत्न पन्ना की विशेषताएं।

चित्र
बुध - पन्ना परिचय व स्वरूपः बुध का रत्न पन्ना है । पन्ने को भारतीय साहित्य में सोपर्णी, मरकत मणि आदि नामों से पुकारा गया है । यवनों में इसे जुमर्व या सबजा और आंग्ल भाषा में EMERALD कहते हैं । यह साफ तथा हरे रंग का कोमल सुन्दर , चिकना तथा पारदर्शी होता है । पन्ने में दोष अवश्य होते हैं । अतः कम - से - कम दोष वाला धारण करें । कोलम्बिया की खान का पन्ना सर्वश्रेष्ठ बताया जाता है । भारत में जयपुर पन्ने की कटाई के काम के लिए प्रसिद्ध है । पन्ने के रंग अंगूर के समान , ताते के पंख के समान , मोर के पंख के समान , नींबू के पत्ते के समान , मखमली घास के समान तथा बांस के पत्ते के समान कहा गया है । कमल के पत्ते पर पड़े पानी की बूंद के समान उसकी निर्मल कांति होती है । गुण व लाभः पन्ना विघ्ननाशक है । स्वप्न - दोष , नाडी - दोष , दृष्टि - दोष , अन्धापन , मंदाग्नि तथा सुस्ती का नाश करने वाला है । यह फूड प्वाइजनिंग से बचाता है । ‘ गारुडी विद्या ' ( सांप पकड़ने व वशीकृत कर लेने की विद्या ) के अनुसार मरकत मणि पर दृष्टि पड़ते ही साप अन्धा हो जाता है तथा इसमें सर्पविष को हटाने की शक्ति होती है...

जानिए मंगल के रत्न मूंगा की विशेषताएं।

चित्र
मंगल - मूंगा  स्वरूप व परिचयः  मंगल का रत्न मूंगा है । इसे भारतीय वाङमय में अंगारक , प्रवाल , लतामणि , विद्रुम आदि नामों से जाना जाता है । पाश्चात्य जगत इसे CORAL के नाम से जानता है । यवनों में मूंगे को ‘ मिर्जान ' कहा जाता है । आम भाषा में इसे । मोंगा भी कह देते हैं । मूंगा लम्बा , गोल , चिकना , गुम ( अपारदर्शी ) तथा बिम्ब फल के , सिंदूर के अथवा हिंग्लू के समान लाल वर्णीय होता है । वैसे गुलाबी , संतरी , सफेद और काले मूंगे भी मिलते हैं । जिस मूंगे में आर - पार छिद्र होता है उसे अंगूठी में धारण न करके माला में धारण करना चाहिए । इस प्रकार के मूंगे को ‘ गुल्ली ' भी कहा जाता है  मोती की भांति यह भी समुद्र से प्राप्त होने वाला रत्न है तथा नवरत्नों में सबसे कम मूल्य का है । मुंगे का निर्माण भी समुद्री कीड़ों से होता है । बहरा रोम की लह से निकला मूंगा अधिक उत्तम बताया जाता है । गुण व लाभः  इसका प्रवाल नाम इसकी विशेषता को बताता है । यह हर प्रकार के मोह और शोक को नष्ट करता है । मोंगा सूजाक , श्वेत कुष्ठ , ताम्रकुष्ठ तथा रक्तचाप सम्बन्धी रोगों को नहीं होने देता ...

जानिए चंद्र रत्न मोती की विशेषताएं

चित्र
चन्द्र - मोती  परिचय व स्वरूपः  चन्द्रमा का रत्न मोती है । इसे मुक्ता, मुक्ताफल, इन्द्ररत्न आदि नामों से भारतीय साहित्य में जाना जाता है । यवनों में इसे ' लुलू ' भी कहा जाता है तथा पाश्चात्य समाज में इसे PEARL . के नाम से जानते हैं । मोती एक चिकना , चमकदार , प्रायः गोल , सफेद व गुम ( अपारदर्शी ) रत्न है जो सीपी में घर बनाने वाले जलीय जीव द्वारा उत्पन्न होता है । मोती में एक के ऊपर एक कई परतें चढ़ी होती है । मोती की पवित्रता का चिन्ह एवं जीवनरक्षक भी माना गया है । समुद्र से प्राप्त होने वाले ( सीपी में ) मोतियों के भी अलावा मीन मुक्ता ( मछली के पेट से पाया जाता है ) । गजमुक्ता ( हाथी के मस्तक से पाया जाता है ) , सर्पमुक्ता ( सांप के फन से पाया जाता है ) , वंश मुक्ता ( बांस की पोरी से पाया जाता है ) आदि मोती भी प्राप्त होते हैं जिन्हें धारण करने के अलग - अलग प्रभाव हैं । फारस की खाड़ी में पाया जाने वाला मोती उत्तम माना जाता है । गुण प्रभावः मोती की भस्म का आयुर्वेदीय चिकित्सा में सेवन भी किया जाता है । मोती तपेदिक को दूर करता है , दिल धड़कने की शिकायत दूर करता है , द...

जानिए सूर्य रत्न माणिक्य की विशेषताएं।

चित्र
माणिक्य रत्न आज हम जानेंगे सूर्य के लिए धारण किए जाने वाला रत्न माणिक्य के बारे में एवं उसकी विशेषताएं। परिचय-  सूर्य का रत्न माणिक है संस्कृत के प्राचीन साहित्य में माणिक्य के लिए माणिक तथा पदमराग नाम मिलते हैं। बाद में इसे रविरत्न, लोहित आदि नामों से भी पुकारा गया । यवनों ने इसे याकूत के नाम से और पाश्चात्य जगत में रूबी नाम से पुकारा जाता है। बौद्ध धर्म में इसे महात्मा बुद्ध का आंसू माना गया है और अत्यंत पवित्र मानते हैं कुछ पौराणिक रचनाओं के अनुसार माणिक की उत्पत्ति बली दैत्य के रुधिर से हुई कहा जाता है कि लंका में रावण को गंगा के किनारे यह सर्वप्रथम उपलब्ध हुआ।  माणिक की विशेषता रंग बदलकर धारण करने वाले को आने वाले कष्ट से सावधान कर देना है । कष्ट आने से पूर्ण यह रंग में हलका हो जाता है । कष्ट की ज्यादती पर पुनः अपनी रंगत में लौट आता है । आम भाषा में इसे चुनी अथवा लाल भी कहा जाता है । गुण लाभः माणिक को मस्तक पर धारण करने से मस्तिष्क की शक्ति एवं अभ्यन्तर ज्ञानशक्ति बढ़ती है । हदय पर धारण करने से हृदय को बल मिलता है । भूत - प्रेत आदि इसके धारण करने वाले के निक...

जानिए लाफिंग बुद्धा के प्रकार एवं उनसे जुड़े फायदे।

चित्र
चीनी पद्धति वाली फेंगशुई में एक्वेरियम और लाफिंग बुद्धा की महत्वपूर्ण भूमिका है। जहां एक्वेरियम के लिए दिशाओं के साथ यह भी निर्धारित है कि उसमें कितनी मछलियां और कौन-कौन सी मछलियां रखना शुभ है, वहीं किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए घर में किस तरह का लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए, इसका भी एक नियम है। मनोकामना पूरी करते हैं लाफिंग बुद्धा सामान्यतौर पर अलग-अलग प्रकार और आकार वाले लाफिंग बुद्धा उपलब्ध हैं। किसी के हाथ में खाद्यान्न है तो कोई मस्तमौला सा दिखाई देता है। आपके लिए कौन सा लाफिंग बुद्धा सही है अर्थात कौन सा लाफिंग बुद्धा किस मनोकामना की पूर्ति करता है, आइए जानते हैं: लाफिंग बुद्धा लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य द्वार के पास रखा जाना चाहिए ताकि घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को वह अवश्य दिखाई पड़े। लाफिंग बुद्धा को ढाई से तीन फुट की ऊंचाई पर किसी मेज या स्टूल पर रखना चाहिए। खुशहाली और समृद्धि अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही कोई कोना है तो लाफिंग बुद्धा को वहीं रखें, लेकिन इन्हें स्थान देते हुए यह ध्यान रखें कि कोई इनसे टकराए ना। घर में खुशहाली और ...

जानिए पौराणिक ग्रंथ अनुसार कौन है तुलसी ? क्यों नहीं तोड़नी चाहिए रविवार को तुलसी ?

चित्र
भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है, धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर है। आयुर्वेद में तो तुलसी को उसके औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों में काम आती है। इसका उपयोग सर्दी-जुकाम, खॉसी, दंत रोग और श्वास सम्बंधी रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं मानव जीवन के लिए वरदान साबित हुई तुलसी की उत्पत्ति कहां से हुई  पौराणिक ग्रंथों के अनुसार :- देवी भागवत पुराण के अनुसार  एक समय एक वृंदा नाम कि कन्या हुआ करती थी जो भगवान महाविष्णु की भक्त थी। वह भगवान विष्णु की पूजा में लीन रहती थी और एक दिन उन्हें गणेश भगवान मिले जो एक सुन्दर बगिया में खुशबूदार पेड़ों के पास ध्यान में मग्न थे। गणेश भगवान ने चमकीला पीला वस्त्र पहना था और उनके पूरे शरीर पर चन्दन का लेप लगा था। गणेश भगवान के इस रूप को देखकर वृंदा उनपर मोहित हो गयी और उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। भगवान गणेश ने कहा कि वह ब्रम्हचर्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं वह सन्यासी हैं और शादी के बारे में तो सोच भी नहीं सकते ...