संदेश

गर्भाधान संस्कार क्यों ?

चित्र
गर्भाधान संस्कार वेदों द्वारा अनुमोदित है । शिशु का भावी जीवन इसी संस्कार पर निर्भर है । इसलिए इसका बड़ा महत्व है । इस गर्भाधान संस्कार का उद्देश्य माता - पिता के शारीरिक - मानसिक दोषों से संतान को मुक्त करना है । मनुस्मृति में भी इसे बीज व क्षेत्र की शुद्धि का मुख्य कारक माना गया है । यथा- निषेकाद्वैजिकं चैनो गार्भिकञ्चापमृज्यते । क्षेत्रसंस्कार सिद्धिश्च गर्भाधानफलं स्मृतम् ॥ विज्ञान के अनुसार भी गर्भाधान के समय स्त्री - पुरुष जिस भाव से भावित होते हैं , उसका प्रभाव उनके रज - वीर्य पर अवश्य ही पड़ता है । अत : उस रज - वीर्य से उत्पन्न संतान में माता - पिता के वे भाव स्वतः ही दिखाई देते हैं- आहाराचारचेष्टाभिर्यादृशोभिः समन्विती । स्त्रीपुंसौ समुपेयातां तयोः पुत्रोऽपि तादृशः । । ( सुश्रुत संहिता शरीर 2 / 46 / 50 ) अर्थात् स्त्री और पुरुष जैसे आहार , व्यवहार तथा चेष्टा वाले होकर समागम करते हैं , उनका पुत्र भी वैसे ही स्वभाव वाला होता है । देव वैद्य धन्वन्तरि का कहना है कि ऋतु स्नान के बाद स्त्री जैसे पुरुष का दर्शन करती है , वैसा ही पुत्र उत्पन्न होता...

संस्कारों के भेद

चित्र
संस्कारों के भेद वर्णन संस्कार कितने हैं ? इस संदर्भ में स्मतिकारों की अलग - अलग राय है । गौतम स्मृति में महर्षि गौतम ने संस्कारों की संख्या 40 बताई है । यथा - ' चत्वारिंशत्संस्कारे: संस्कृत: । ' इसके अतिरिक्त कहीं - कहीं संस्कारों की संख्या 48 भी मानी गई है । महर्षि अंगिरा ने संस्कारों की संख्या 25 बताई है जबकि महर्षि वेदव्यास संस्कारों की संख्या 16 निश्चित की है । ' दस कर्म पद्धति की '   में संस्कारों की संख्या मात्र 10   ही बताई गई है । लेकिन सर्वमान्यता महर्षि वेदव्यास रचित स्मृति ग्रंथ ( व्यास   स्मृति 1 / 13 - 15 ) में वर्णित संस्कारों को ही मिली है । यथा- गर्भाधानं पुंसवन सीमंतो जातकर्म च । नामक्रियानिष्क्रमणेऽन्नाशनं वपनक्रिया ।। कर्णवेधो व्रतादेशो वेदारंभक्रियाविधिः । केशांतं स्नानमुद्धाहो विवाहाग्नि परिग्रहः ।। त्रेताग्नि संग्रहश्चेति संस्काराः षोडश स्मृताः ।। अर्थात् - गर्भाधान , पुंसवन , सीमंतोन्नयन , जातकर्म , नामकरण , निष्क्रमण , अन्नप्राशन । चूडाकर्म , कर्णवेध , यज्ञोपवीत , वेदारंभ , केशांत , समावर्तन , विवाह , आवसथ्...

जानिए करवा चौथ पर क्यों करते हैं चंद्रमा का पूजन?

चित्र
मन का देवता होने के कारण चंद्रमा मन की चंचलता , स्थिरता और प्रसन्नता को नियन्त्रित करता है । मस्तक पर भौंहों के मध्य भाग को चन्द्रमा का स्थान कहा जाता है । चन्द्रमा की प्रसन्नार्थ यहां चन्दन , रोली आदि का टीका लगाया जाता है और स्त्रियां बिन्दी लगाती हैं । करवा चौथ को चन्द्रमा की कृपा प्राप्ति हेत पहले दिन में उपवास रखा जाता है और फिर रात्रि में जब चन्द्रमा उदय हो जाता है , तब अर्घ्य देकर विधिवत् उसका पूजन किया जाता है । इसके बाद ही सौभाग्यवती स्त्रियां अन्न - जल ग्रहण करती हैं । करवा चौथ के इस व्रत को मानने के पीछे धन - मान , सौभाग्य और पति की हर संकट से रक्षा मुख्य कारण माने जाते हैं । छांदोग्योपनिषद् के चौथे प्रपाठक के बारहवे खण्ड में कहा गया है कि चन्द्रमा म पुरुष रूप ब्रह्म का भाव रखकर जो इसकी उपासना करता है वह कष्ट रहित होता है । साथ ही दीर्घायु प्राप्त करता है । हठयोग व तंत्रशास्त्र में चन्द्रमा की काफी महिमा गाई गई है । शिव के शीश पर अर्द्ध - चन्द्र शोभित रहता है । अर्द्धचन्द्र को आशा का प्रतीक मानकर पूजा जाता है । ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार चन्द्रमा का विवाह दक्...

जानिए क्या है इस वर्ष 2020 में चैत्र नवरात्रों में घटस्थापन का शुभ मुहूर्त ?

चित्र
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता जगदम्बा के नौ रूपों की उपासना का शुभारम्भ होने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नूतन संवत्सर का प्रारंभ होता है और इसी दिन माता के नवरात्रि भी प्रारंभ होते हैं इस साल चैत्र नवरात्र 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं। उदयकालीन नवमी तिथि 02 अप्रैल की है। इन नौ दिनों मां के नौ रुपों की पूजा की जाती है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करना अच्छा रहता है। यूं तो साल में दो बार नवरात्र आते हैं लेकिन दोनों ही नवरात्र का महत्व और पूजा विधि अलग है। परंतु इस वर्ष के नवरात्रे कुछ विशेष हैं इस बार कि नवरात्री में तीन सर्वार्थ सिद्धि, दो गुरु योग और एक गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है । इस बार अष्टमी तिथि दिनांक 01 अप्रैल 2020 में 27:42 तक रहेगी अर्थात् दिनांक 02 अप्रैल 2020 को प्रात: 03:42 तक उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी इसीलिए इस बार अष्टमी एवम् नवमी का व्रत पूर्ण रूप से अलग अलग रखा जायेगा। दुर्गा भवानी ज्योतिष केंद्र के माध्यम से ज्योतिषाचार्य जितेंद्र सकलानी जी द्वारा वाणी भूषण पंचांग के अनुसा...

जानिए श्राद्ध पक्ष में पितरों से जुड़ी धारणाएं एवं कुछ विशेष बातें ।

चित्र
श्राद्ध पक्ष को लेकर लोगों के मन में आम तौर पर यह धारणा बनी हुई है कि यह अशुभ समय होता है और इस दौरान कोई भी नया काम करने या फिर कोई भी नई चीज खरीदना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से पितृगण नाराज हो जाते हैं। यही वजह है कि इस धारणा के कई व्‍यापार और उद्योग धंधे पितृ पक्ष के दिनों में मंदे पड़ जाते हैं। वहीं शास्‍त्रों में भी इस बात का उल्‍लेख कहीं नहीं मिलता है कि पितृ पक्ष में खरीदारी करने से अशुभ परिणाम प्राप्‍त होते हैं। जानते हैं पितृ पक्ष को लेकर क्‍या हैं मान्‍यताएं और क्‍या कहते हैं विद्वान… 1 अशुभ मानने की वजह कुछ विद्वानों का मानना है कि पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज धरती का रुख करते हैं। ऐसे में हमें उनकी सेवा में और श्राद्ध कर्म में मन लगाना चाहिए। सेवा करने की बजाए यदि हम नई वस्‍तु की ओर ध्‍यान लगाएं तो हमारे पितृ आहत हो सकते हैं। यही वजह है कि पितृ पक्ष में नई वस्‍तु नहीं खरीदी जाती। 2 पितरों का ऋण चुकाने का वक्‍त श्राद्ध पक्ष को पितरों के प्रति समर्पण भाव से देखा जाता है। 16 दिनों की अवधि को पितरों का ऋण चुकाने के नजरिए से देखा जाता है। श्राद्ध करके, तर्पण करके, ...

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस ग्रह के निमित्त नगों के अभाव में कौन सी प्रामाणिक जड़िया धारण करनी चाहिए।

चित्र
औषध | जड़ियां जड़ियों या वनस्पतियों की जड़ों को धारण करना रत्न धारण करने के समान ही लाभ देता है । किन्तु इन्हें विधिवत् श्रद्धापूर्वक तथा पवित्र होकर धारण करना चाहिए । इन नियमों की चर्चा हम आगे करेंगे । पहले किस ग्रह से किस वनस्पति का सम्बन्ध है यह जान लें 1 . सूर्य - बेल की जड़ या बेंत की जड़ । 2 . चन्द्र - खिरनी की जड़ । 3 . मंगल - अनन्त की जड़ या नाग जिह्वा । 4 . बुध - वरधारा की जड़ । 5 . बृहस्पति - केले की जड़ । 6 . शुक्र - अरंडी या सरपोंखा की जड़ । 7. शनि - बिच्छू - बूटी की जड़ । 8 . राहु - सफेद चन्दन की जड़ । 9 . केतु - अश्वगंध की जड़ । 10 . नवग्रह पीड़ा में - काले धतूरे की जड़ । कब लाएं ? इन समस्त जड़ों को रवि पुष्ययोग में लाना चाहिए । यदि ऐसा संभव न हो पाए तो जिस ग्रह से सम्बन्धित जड़ को ला रहे हैं उसी ग्रह से सम्बन्धित दिन में लाएं । नवग्रह शांति के लिए जड़ लानी हो तो उसका दिन मंगलवार ही होगा । राहु व केतु के लिए शनि या बुधवार ही होगा । निमंत्रण विधिः जिस वनस्पति की जड़ को उखाड़ना हो उसे एक दिन पूर्व स्नानादि से पवित्र होकर शुद्ध मन से सन...

जानिए केतु के रत्न लहसुनिया की विशेषताएं।

चित्र
केतु - लहसुनिया स्वरूप व परिचयः केतु का रत्न लहसुनिया है । इसे भारत के साहित्य में वैदूर्य , विदुररत्न , राष्ट्रक तथा बिडालाक्ष आदि नामों से पुकारा गया है । इस रत्न की चमक बिल्ली की आंख की भांति होती है । अतः इसे आंग्ल भाषा में CAT ' S EYE भी कहा जाता है । इस रत्न के मध्य एक चलती - फिरती रेखा या सूत भी बिल्ली की आंख की भाति होती है । अतः इसे ' सूत्रमणि ' भी कहा जाता है । यदि यह सूत न हो तो उस रन को । लहसुनिया न कहकर कर्केत कहते हैं । इसका रंग पीली हरी आभा वाला होता है । भूरा रंग लिया हुआ लहसुनिया भी होता है । पीला लहसुनिया जिसमें सीधी सफेद रेखा पड़ी है उत्तम माना गया है । 2½ सूत पड़ा लहसुनिया ( जो अतिदुर्लभ है ) सर्वश्रेष्ठ माना गया है । बिन्दुओं / धब्बों वाला , कांतिहीन , जाले वाला या खंडित लहसुनिया दोष युक्त होता है । अतः यह धारणीय नहीं है । गुण व लाभ: लहसुनिया धारण करने से हैजा , मधुमेह , विशुचिका आदि तथा श्वेतप्रदर के रोग नष्ट होते हैं । भ्रमरोग तथा पैरालाइसिस में भी पहनना लाभप्रद होता है । परीक्षाः अपने सफेद या चांदी जैसे रंग के सूत के कारण यह बांस के ...